फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ भागने का था प्लान: पति को लग गई भनक तो पत्नी से फोन कराकर बुलवाया घर, फिर जो हुआ गांवभर ने देखा

Tue, 06 Feb 2024 07:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में विवाहिता का प्रेमी के साथ भागने का प्लान था। इसकी भनक पति को लग गई। उसने पत्नी से फोन कराकर उसे घर बुलवाया। इसके बाद उसे जमकर पीटा। 
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर पति ने पत्नी की पिटाई की। इसके बाद पत्नी से फोन कराकर प्रेमी को घर बुला लिया। प्रेमी के पहुंचते ही उस पर लात, घूसों व चप्पल बरसाने शुरू कर दिए। उसका मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मामला लाइनपार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी विवाहिता का पास के ही गांव के युवक से प्रेम-संबंध चल रहा था। दोनों बहाने से टूंडला में हाईवे स्थित होटलों में जाकर मिलते थे। इस बीच दोनों ने घर से भागने की योजना तैयार कर ली। मंगलवार की रात उन्हें घर से भागना था। इसकी भनक विवाहिता के पति को लग गई। 

विवाहिता संग प्रेमी के वीडियो व फोटो भी मिले

सोमवार की सुबह पति ने इसके बारे में पत्नी से पूछताछ की। ना बताने पर उसकी पिटाई की। पत्नी से उसके प्रेमी को फोन कराकर सुबह 11 बजे घर मिलने के बहाने बुलवा लिया। प्रेमी जैसे घर में घुसा पति ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया। उसको जमकर पीटा। इतना ही नहीं उसका मोबाइल छींन लिया। मोबाइल में विवाहिता संग प्रेमी के वीडियो व फोटो भी मिले। 

पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया

इस बीच मौका पाकर प्रेमी ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर भाग गया। मंगलवार दोपहर दो बजे प्रेमी पुलिस के पास मोबाइल दिलाने का प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचा। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें