फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटऊ में टीवी देखने को लेकर विवाद,पथराव,छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी के गांव जाटऊ में टीवी देखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी किया गया। पथराव में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने थाना नारखी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना नारखी के गांव जाटऊ निवासी सुरेंद्र सिंह की बहन सामंता देवी का पति सरजूल कोलकाता, पश्चिम बंगाल में काम करता है। इस कारण सामंता देवी गांव जाटऊ में ही मकान बनाकर रहने लगी। सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि वे अपने परिवार के साथ बहन के घर टीवी देखने चले जाते हैं। इसका पड़ोसी मलिखान सिंह पक्ष के लोग विरोध करते हैं। शनिवार को भी आरोपियों ने विरोध करते हुए गालीगलौज कर दी। गालीगलौज
के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। मारपीट और पथराव में मलिखान सिंह, हरिजीत सिंह, सामंता देवी,सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह और रामपाल सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी विनोद कुमार ने कहा कि दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें