फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी के बचाव में घेरा एसपी कार्यालय

Sat, 16 May 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 मूक बधिर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सियासी रंग लेता जा रहा है। शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर क्षत्रिय समाज ने गांव में पंचायत की तो वहीं शनिवार को आरोपी पक्ष के बचाव के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंच गए। उनके साथ सत्ताधारी दल के नेता भी थे। एएसपी सिटी उदय शंकर ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

 नारखी थाना क्षेत्र के एक गांव की मूक बधिर महिला के साथ विगत 11 मई की शाम को दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर हरेंद्र और प्रेमवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कोई पहल नहीं की। इस पर शुक्रवार को क्षत्रिय समाज की पंचायत हुई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इसके विरोध में आरोपी पक्ष के लोग सपा नेताओं के साथ शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंच गए। एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोपी पक्ष के लोगों का आरोप था कि जिन लोगों के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है, वे निर्दोष है। उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत झूठा फंसाया जा रहा है। मामले की सच्चाई जानने के लिए आरोपी पक्ष के लोगों ने एएसपी सिटी उदय शंकर सिंह से मुकदमे की विवेचना दूसरे थाने से कराए जाने की मांग की।  ग्रामीणों को एएसपी ने आश्वासन दिया कि गांव का माहौल किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जाएगा। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सपा की प्रदेश सचिव मीना राजपूत, सपा नेता एवं टूंडला ब्लाक प्रमुख चरन सिंह यादव बाबा, श्यामवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजू, राजन सिंह, प्रेमचंद्र, सत्यपाल, अजय प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें