फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषणः मैरिज होम संचालकों पर कसेगा शिकंजा

Fri, 17 Jun 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
होटलों के बाहर लगे जेनरेटरों से भी नगर में प्रदूषण बढ़ रहा है
विज्ञापन
अब बड़े-बड़े जेनरेटर चलाकर शहर में प्रदूषण का ग्राफ बढ़ा रहे होटल, मैरिज होम, प्राइवेट संस्थाओं को परेशानी होगी। परिवेशीय वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इन सभी को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन

सुहागनगरी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कांच उद्योग संकट में हैं। बढ़ते प्रदूषण को लेकर कांच उद्योग के खिलाफ पिछले डेढ़ साल से लगातार शिकायतें की जा रही है। शिकायतों के भंवरजाल में कांच उद्योग उलझ कर रह गया है। एनजीटी की संयुक्त टीम द्वारा कराए गए सर्वे और नीरी की फाइनल रिपोर्ट के बाद भी कांच उद्योग से संकट के बादल नहीं छंटे हैं। कांच उद्योग को मुसीबत से उबारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम निधि केसरवानी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि होटल, मैरिज होम, रिसोर्ट में शादी विवाह के दौरान चलने वाले बड़े जेनरेटर सेटों से होने वाला धुआं एवं ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए ध्वनि रहित जेनरेटर सेट लगवाए जाएं। इससे जेनरेटरों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रण किया जा सके। डीएम के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी होटल, मैरिज होम संचालकों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डा. विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि परिवेशीय वायु गुणवत्ता के सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम के निर्देश पर सभी होटल, मैरिज होम व व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस जारी किए जाएं।

बाक्स-
स्कूल, कालेजों को एआरटीओ विभाग जारी करेगा नोटिस
जनपद के स्कूल, कालेजों से संबद्ध सभी स्कूल और कालेज संचालकों को एआरटीओ विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे कि वे जल्द सभी वाहनों का सीएनजी से संचालन करें। डीएम के निर्देश पर एआरटीओ विभाग भी नोटिस जारी करने में की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें