फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण का चुनाव कराने होमगार्ड गए गाजियाबाद, पुलिसकर्मी बुंलदशहर

विज्ञापन
प्रथम चरण के मतदान के लिए तिलक कॉलेज से रवाना होते होमगार्ड बल के जवान - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गाजियाबाद, बुलंदशहर और आगरा के साथ अन्य जिलों में होने वाले पहले चरण के लिए जिले से फोर्स को रविवार रवाना कर दिया गया। दस फरवरी को होने वाले पहले चरण के लिए रविवार को जिले से 764 होमगार्डों को गाजियाबाद भेजा गया है। इसके साथ ही 926 पुलिसकर्मियों के साथ उपनिरीक्षक और इंस्पेक्टरों को बुलंदशहर भेजा गया है।
विज्ञापन

चुनाव प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव के लिए जिले से 136 उपनिरीक्षकों के साथ इंस्पेक्टर और 790 सिपाहियों को चुनाव के लिए भेजा गया है। फोर्स जाने के बाद जहां जिले के थानों में फोर्स की कमी हो गई है। वहीं थानों में थाना प्रभारी के साथ कुछ उपनिरीक्षक और सिपाहियों के साथ महिला कांस्टेबल शेष बची है। पहले चरण में होने वाले चुनाव में महिला कांस्टेबल को चुनाव ड्यूटी से दूर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें