फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर जलकल और नगर निगम कर्मचारियों को नहीं मिलेगा अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली को लेकर नगर आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। तैयारियों को लेकर बुलाई बैठक में होली तक सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश भी निरस्त कर दिए हैं। होली पर प्रमुख स्थानों पर रंगोली सजाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विजय कुमार ने नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि होली का त्योहार नौ और दस मार्च को है। अभियान चलाकर शहर के सभी 70 वार्डों में विशेष सफाई कराई जाए। किसी भी स्थान पर कूड़ा दिखाई न दें। कार्यशाला प्रभारी को निर्देश दिए कि वह होली से पूर्व वाहनों को सही करा लें। डीजल की आपूर्ति समय से हो। होली के एक दिन बाद भी शहर की सफाई कराई जाए।
बारिश की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियां दुरुस्त रखें। स्वच्छता निरीक्षक होली पर अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं निकलेंगे। जलकल विभाग में कंस मेला का आयोजन किया जाता है। इसलिए व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया जाए। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के निर्देश दिए। बैठक में महाप्रबंधक सुरेश कुमार, सहायक अभियंता धर्मेंद्र सत्संगी, सहायक अभियंता अतुल पांडेय, सहायक अभियंता अमनेंद्र गौतम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें