फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के बाजार में छाया मोदी का मुखौटा

विज्ञापन
सदर बाजार स्थित दुकानों से स्माइली टोपी लगाकर देखती महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली के त्योहार की रौनक बाजार में अब दिखाई देने लगी है। लोग खरीदारी करने बाजार जा रहे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए फ्रूट गुलाल से लेकर सिल्क हर्बल गुलाल और प्रधानमंत्री मोदी की दाड़ी-मूछों वाले मुखौटा बाजार में उपलब्ध हैं। ये मुखौटे ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

गुलाल चटाई की डिमांड भी खूब है। दुकानदारों के साथ ग्राहकों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। दुकानदारों की मानें तो सिल्क हर्बल गुलाल पहली बार मार्केट में आया है। इसके लगाने से चेहरे पर कोई साइड इफैक्ट नहीं होगा। वहीं इत्र गुलाल की भी अच्छी मांग है। फ्रूट गुलाल की रेट 200 रुपये के करीब हैं। एक पैक में तीन तरह का गुलाल है। इसे चेहरे पर लगाते ही फलों की सुंगध आएगी।
होली पर सुनाई देगी आतिशबाजी की आवाज
इस बार होली पर आतिशबाजी का नजारा भी देखने को मिलेगा। सीज फायर गुलाल आकाश में जाकर गुलाल बिखेरा तो गुलाल चटाई के चलाने पर रंग-बिरंगा गुलाल निकलेगा। सीज फायर गुलाल और गुलाल चटाई आतिशबाजी की तरह चलाई जाएगी। जो बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी।
विज्ञापन

इस बार बाजार में जहां गुलाल चटाई पहली बार आई है। वहीं सीज फायर भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इनके चलाने पर जहां आतिशबाजी की आवाज सुनाई देगी।
राज राजेश, रंग विक्रेता।
मोदी की दाड़ी-मूंछों वाला मुखौटा भी पहली बार बाजार में आया है। पहले चाइना से आया था। लेकिन वह रबड़ का था। इस बार प्लास्टिक का है। इसे युवा अधिक पंसद कर रहे हैं और खरीदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

देवेश दत्त बंसल, पिचकारी विक्रेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें