फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: कक्षा पांचवी के छात्र की अचानक बिगड़ी तबीयत, करने लगा खून की उल्टी; मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर

Sat, 03 Feb 2024 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में कक्षा पांचवी के छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह खून की उल्टी करने लगा। उसे मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कक्षा पांचवी के छात्र की अचानक हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उपचार के लिए फिरोजाबाद लेकर पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन ने एल्बेंडाजोल की गोली खाने से हालत बिगड़ने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मामला जसराना थाना क्षेत्र के गांव पाढ़म का है। गांव निवासी विद्याराम राठौर का 10 वर्षीय पुत्र प्रशांत कंपोजिट विद्यालय पाढम में कक्षा पांच का छात्र है। एक फरवरी को विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई थी। गोली खाने के बाद छात्र घर चला गया। 

परिजन ने कहा कि इसके बाद छात्र को बुखार आ गया। उसने एक झोलाछाप चिकित्सक से दवाई ले ली। दवा लेने के बाद शुक्रवार को बच्चे की हालत बिगड़ गई। अचानक खून की उल्टियां करने लगा। इस पर परिवारीजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना लेकर आए। यहां से उसे फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने फिरोजाबाद से आगरा के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि छात्र का आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। प्रशांत के पिता विद्याराम ने बताया स्कूल में उसे गोली खिलाई गई थी। इसके बाद बच्चे को बुखार आ गया। वर्तमान में बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। वही कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रुविदा बानो ने कहा एक फरवरी को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई थी। जबकि, छात्र की हालत दो फरवरी को बिगड़ी है। उपचार कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को भी अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें