फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला ने नहर में कूदकर जान देने का किया प्रयास

Fri, 02 Feb 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एका। थाना एका क्षेत्र में एक महिला ने मुस्तफाबाद मार्ग स्थित नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला को बचाया और सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

गांव रामपुर नगरिया निवासी रूपा ने शुक्रवार मुस्तफाबाद नहर पर सुबह 11:30 बजे नहर में कूदने के लिए पुल की बाउंड्री पर चढ़कर कूदने का प्रयास कर रही थी। तभी राहगीरों ने महिला को बचाया। थोड़ी ही देर में दोनों तरफ से लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को समझाने लगी। तभी फरिहा से सवारियां भरकर मुस्तफाबाद ला रहे टेंपो चालक सुदेश ने महिला को पहचान लिया। सुदेश ने बताया कि महिला का नाम रूपा है। उसके 14 वर्षीय बेटे अजय ने बताया की मां को काफी समय से सांस की बीमारी है, जिससे वह काफी परेशान है। पिता मजदूरी कर घर चलते हैं। शुक्रवार सुबह छह बजे बिना खाना पीना बनाए और खाए घर से चली गई है। हमने समझा कि एका दवा लेने गई है। हमारी बुआ सत्यवती के पति फूफा स्वदेश मां को घर लेकर आए हैं। उन्होंने ही मां को पहचान लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें