फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फीवर, मलेरिया ने शहर से लेकर देहात तक लोगों को जकड़ा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मौसम को करवट लेते ही अस्पतालों में भी वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। केवल जिला अस्पताल में ही एक हजार से अधिक लोग ओपीडी में पहुंच रहे हैं। वहीं सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 700 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें अधिकांश मरीज वायरल, खांसी, जुकाम और मलेरिया के हैं। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन

इन दिनों अस्पतालों की ओपीडी का हाल यह है कि मरीज अस्पताल खुलने से पहले ही पहुंच जातेे हैं। ओपीडी में डॉक्टर के कक्ष के बाहर, दवा काउंटर पर मरीजों और तीमारदारों की लंबी लाइन लगी रहती है। वहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार है। देहात क्षेत्रों में झोलाछाप भी खूब चांदी काट रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल में मरीजों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।
एक पलंग पर दो मरीज भर्ती
मौसम के बदलाव के कारण जिला अस्पताल बुखार के मरीजों से भरा हुआ है। बेडों की संख्या कम होने के कारण एक ही बेड पर दो-दो मरीज लेट रहे हैं। कई बार मरीज ओपीडी से ही दवा लेकर घर चले हैं क्याेंकि उन्हें लेटने तक के लिए जगह नहीं मिलती है। इस कारण उन्हें परेशानी होती है।
विज्ञापन

अस्पतालों में अव्यवस्था हावी
फिरोजाबाद। मौसम के बदलते ही जिले में बुखार ने पैर पसार लिए है। शहर से लेकर गांव तक लोग बुखार से तप रहे हैं लेकिन सरकार की सुविधाएं बेपटरी है। अस्पतालों में अव्यवस्थाएं हावी हैं। आलम यह है कि कहीं डॉक्टर देरी से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें