फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालई में छह और बच्चों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
जगन्नाथ डायरिया से पीड़ित। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/खैरगढ़। गांव लालई में फैले डायरिया पर स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण नहीं कर पा रहा है। सोमवार को भी गांव में डायरिया से पीड़ित बच्चे मिले। दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। जबकि चार बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ भेजा गया था। जबकि टीम ने गांव में कैंप कर लोगों को दवा का वितरण किया।
विज्ञापन

गांव लालई में रविवार देर रात नेत्रपाल के सात माह के बेटे नन्ने और 14 वर्षीय बेटी अंजली की हालत बिगड़ने पर परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर आए। बच्चों की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। वहीं सोमवार सुबह ओमकार सिंह की बेटी संख्या चार साल, अर्पित और अरुण की तबीयत खराब हो गई। परिवारीजनों ने गांव पहुंची टीम को दिखाया। बच्चों की हालत गंभीर होने पर उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं दर्जनों मरीजों को दवा का वितरण करने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें