फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को सज गए शिव मंदिर

विज्ञापन
खैरगढ स्थित प्राचीन शांतेश्वर महादेव मन्दिर में विराजमान शिवलिंग। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/खैरगढ़। सावन माह के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्ति की धूम रहेगी। रविवार को शिव मंदिरों में तैयारियां की जाती रहीं। सांती स्थिति प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने भक्तों की भीड़ उमड़ती है। गांव सांती स्थित भगवान शिव का मंदिर कई वर्ष पुराना है। जमीन के अंदर से यहां शिव लिंग प्रकट हुई थी। महाशिव रात्रि पर यहां विशाल मेेला लगता है।
विज्ञापन

शहर से करीब सात किलो मीटर दूर यह मंदिर स्थित है। सावन माह के प्रत्येक सोमवार को जहां काफी संख्या में लोग भगवान शिव की पूजा अर्चना करने आते हैं। महाशिव रात्रि पर यहां पर भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। दूर दराज से लोग कांवड लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए यहां भी पुलिस फोर्स की व्यापक व्यवस्था की जाती है।
पहले भगवान शिव की शिवलिंग एक छोटी से कोठरी में थी। लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ती गई तो मंदिर का विकास होता हो गया। सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए दूर दराज से लोगों के आने का क्रम बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल में एक बार भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए पिछले कई वर्षों से यहां आते हैं। सोमवार को भीड़ अधिक होने के कारण रविवार को ही अभिषेक करते है।
विनीत कुमार माहेश्वरी - निवासी हनुमानगढ़
सावन का माह हो या फिर भादौं का महीना। प्रतिदिन शिवपिंडी पर जल चढ़ाते है। सावन के सोमवार और महाशिवरात्रि पर भव्य मेले का आयोजन भी होता है।
शिव कुमार - क्षेत्रीय निवासी
इसी गांव में जन्म हुआ। बचपन से भगवान शिव की सेवा की जा रही है। शिवलिंग जमीन से प्रकट हुई है। पहले बाबा की सेवा बाबा फूलानाथ किया करते थे।
कमलानाथ - मंदिर के मंहत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें