फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी क्षेत्र में सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। निर्वस्त्र मिले शव का हाथ भी अलग पड़ा मिला। सरसों के खेत में शव मिलने का पता चलते ही लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
औखरा और रामपुर के बीच में बंटू पुत्र मानपाल का खेत है। खेतों में सरसों खड़ी है। सरसों के बीच में युवक का सिर और हाथ कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव पड़ा होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। खेत में शव का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। युवक का सिर गायब है और हाथ भी अलग है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि सरसों के खेत से युवक का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया है। जिसका सिर गायब होने के साथ ही एक हाथ धड़ से अलग है। प्रतीत होता है हुआ है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और शव को यहां लाकर फेंका गया है। शव दो से तीन दिन पुराना है। मृतक की उम्र करीब 27 साल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के दाहिने हाथ पर सोनू नाम गुदा है।