फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त में पानी देगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोफीपुर के पास बन रहे एसटीपी प्लांट के पानी को यमुना नदी में न बाहकर उसका दोबारा उपयोग किया जाएगा। यह कार्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम करवाएगा। पानी की सप्लाई औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इकाईयों, हजरतपुर फैक्ट्री के साथ किसानों को फसल की सिंचाई के लिए दिया जाएगा। इसके लिए शहर में करीब 35 किलो मीटर नई पाइप लाइन भी डाली जाएगी। नगर निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इकाईयों के साथ फसल की सिंचाई के लिए हजारों लीटर पानी नालियों में बहा दिया जाता है। इस पानी की बचत के लिए नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है। इसके तहत नगर निगम सोफीपुर के पास बन रहे 67 एमएलडी प्लांट के पानी का दोबारा उपयोग करेगा। एसटीपी प्लांट का पानी औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इकाईयों को दिया जाएगा। इस पानी का प्रयोग कांच की धुलाई, भट्ठी ठंडी करने के साथ ही अन्य कार्यों में भी किया जाएगा। वहीं नगर निगम की सीमा के अंदर और उसके आसपास खेती करने वाले किसानों को भी एसटीपी प्लांट का पानी सिंचाई के लिए दिया जाएगा। इसका उन्हें भुगतान भी नहीं करना होगा।
पार्कों की सिंचाई में भी होगा पानी का प्रयोग
नगर निगम सीमा में बने पार्कों को हरा भरा रखने के लिए एसटीपी प्लांट के पानी का प्रयोग पार्कों के लिए करेगा। ताकि पार्क में लगे पेड़ पौधे हरे भरे बने रहें। साथ ही मॉर्निंग वॉक को आने वाले लोगों को शुद्ध वातावरण मिल सके।
विज्ञापन

202 करोड़ है लागत
सोफीपुर के पास बन रहा एसटीपी प्लांट 67 एमएलडी का है। इसको 202 करोड़ रुपये की लागात से तैयार किया जा रहा है। प्लांट तैयार होने के साथ ही इसके पानी का दोबारा उपयोग किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बना लिया गया है। जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विजय कुमार - नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें