फीरोजाबाद।
मंगलवार रात को दबोचे गए बदमाशों ने कई सनसनीखेज घटनाओं का खुलाया किया
है। पुलिस ने आरोपियों के पास एक बाइक भी बरामद की है। जिस पर पुलिस लिखा
हुआ था।
मंगलवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोहित राठौर
निवासी जयनगर टांपापैठ से 64 हजार रुपये लूट लिए थे। चीखपुकार मचाने पर
आसपास के लोगों ने दो बदमाशों को दबोच लिया। उन्होंने अपने नाम मोनू शर्मा
पुत्र योगेश शर्मा निवासी आनंद नगर खेड़ा, अंकित यादव पुत्र रामनिवास यादव
मोहल्ला गंज थाना उत्तर बताए। उनके पास से तमंचा और एक बाइक बरामद की गई।
बाइक पर पुलिस लिखा है।
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि उन्होंने मनोज
मेडिकल स्वामी, शिवहरे वस्त्र भंडार, कन्हैया साड़ी सेंटर के स्वामी
वारदात को अंजाम दिया था। मनोज मेडिकल के स्वामी के सीसीटीवी कैमरे में भी
दोनों वारदात से पहले कैद हो चुके थे। कोतवाल उत्तर ने बताया कि बदमाशों का
साथी अमान पुत्र याकूब निवासी झील की पुलिया थाना उत्तर नकदी लेकर फरार हो
गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। देर रात दबिश
के दौरान एक और बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बीएसएफ जवान का बेटा भी है लुटेरा
सीओ
सिटी राजेश चौधरी ने बताया कि पूरे गैंग में आठ लोग शामिल हैं। राहुल
पुत्र नाहर सिंह निवासी ककरऊ बीएसएफ जवान का पुत्र है। लूट की घटना को
अंजाम देने से पूर्व ककरऊ कोठी निवासी अजय और नीटू द्वारा व्यापारी की रैकी
की जाती थी।