नारखी में नगला रामकुंवर के समीप मैक्स जीप मार्ग किनारे बनी खंदी में पलट गई। मैक्स में करीब 20 से 25 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को ज्यादा चोट नहीं आई। सूचना पर उनके अभिभावक भी पहुंच गए।
फरिहा और नारखी थाना क्षेत्र के गांव दुगना, गढ़ौरा और श्यावरी के कुछ बच्चे नारखी थाना क्षेत्र के गांव जाटऊ स्थित एसपी सिंह पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। मंगलवार सुबह नौ बजे बच्चे प्रतिदिन की तरह स्कूल से अटैच मैक्स जीप से जा रहे थे। मैक्स नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला रामकुंवर के समीप पहुंची तभी कोहरे के चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया और जीप मार्ग किनारे बनी खंदी में पलट गई। हादसा होते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मैक्स में फंसे बच्चाें को बाहर निकाला। सूचना पर अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। घायल बच्चों के नाम लवली पुत्री राजवीर सिंह, आशीष पुत्र अवधेश, समी पुत्र रामपाल व विकास पुत्र राजू बताए गए हैं।