फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में जहरखुरानी कर यात्रियों को लूटने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
टूंडला जीआरपी द्वारा पकड़े गये जहरखुरान - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। ट्रेनों में यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बनाकर लूटने वाले गैंग के चार सदस्यों को राजकीय रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बदमाशों के पास से नशीला पाउडर व कैश बरामद हुआ। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी शिवकुमार सिंह पौनियां शुक्रवार सुबह चार बजे के करीब स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उनकी नजर वहां खड़े संदिग्ध चार युवकों पर पड़ी। टोकने पर वे भागने का प्रयास करने लगे। तब पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी करके पकड़ लिया तथा थाने ले आए।
पुलिस को तलाशी में उनके पास से 705 ग्राम नशीला पाउडर व साढ़े छह हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सुवान अली उर्फ झबला, इरयाद व साबिर अली उर्फ बच्चा निवासी गांव बरालोकपुर थाना चोबिया, इटावा व सरफुद्दीन निवासी मौहल्ला दयालबाग, नई बस्ती थाना न्यू आगरा बताए। थाना प्रभारी पौनियां ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ट्रेनों में यात्रियों से दोस्ती गांठकर उन्हें खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला देते थे।
विज्ञापन

यात्रियों के बेहोश होने पर उसका सामान व नकदी चोरी कर ले जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। पूछताछ में कई घटनाओं को कबूल किया है। पुलिस टीम में महेन्द्रपाल सिंह, सहदेव सिंह, कैलाशंचद्र, राजाराम मीणा, अजयपाल मीणाराकेश कुमार, मनोज कुमार, यदुवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें