फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राजकीय शिक्षकों ने दिया धरना, डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन

Tue, 05 Nov 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर राजकीय शिक्षक संघ द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों का अनियमित रूप से पदोन्नति कोटा बढ़ाए जाने एवं विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम डीआईओएस धीरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि खंड शिक्षाधिकारियों द्वारा नियम विरुद्ध पदोन्नति कोटे को बढ़ाने के लिए तथ्यों को छिपाकर एक पक्षीय दृष्टिकोण से तैयार की गई प्रस्तावित नियमावली को निरस्त किया जाए। इस दौरान जिला मंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. संजीव यादव, उदयपाल सिंह, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. सुनील यादव, अशोक अनुरागी, विवेक चौधरी, संगीता तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें