आग से डेढ़ लाख रुपये का सामान जला
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के ओमनगर में चूड़ी डेकोरेशन (सिट) में आग लगने से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया। लोगोें ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।
थाना लाइनपार के ओमनगर निवासी मुकेश पुत्र रामप्रसाद मोहल्ले में चूड़ी डेकोरेशन (सिट) को संचालित करता है। सिट में काफी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां काम करती हैं। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक सिट में आग लग गई। देखते ही देखते सिट के अंदर रखी चूड़ियों के साथ ही केमिकल जलने लगा। मुकेश के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने सबमर्सिबल चलाकर आग बुझानी शुरू कर दी। वहीं दमकल विभाग को सूचना दी। जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंची तब तक लोगों ने आग बुझा दी। सिट संचालक मुकेश ने बताया कि आग से करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।
आग से घरेलू सामान जलकर हुआ राख
जसराना। नगला सामंती गांव में बृहस्पतिवार रात एक घर में आग लग गई। आग से हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मुकेश राजपूत ने बताया कि वह परिवार के साथ सो रहा था। रात में करीब एक बजे अचानक घर में आग गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने बमुश्किल आग पर काबू पाया। मुकेश राजपूत ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने शासन एवं प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद