फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगला हीरा में पत्नी को लेने ससुराल आए युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे फिरोजाबाद सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मक्खनपुर के नगला बाजदार निवासी अंकुश यादव (25) पुत्र दिनेश की शादी तीन साल पूर्व शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला हीरा सिंह निवासी मिथलेश से हुई थी। शादी के एक साल बाद से दोनों में खटास पैदा हो गई। अंकुश के साले राहुल का आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही अतिरिक्त दहेज की खातिर मिथलेश का उत्पीड़न किया जाने लगा। विगत डेढ़ साल से मिथलेश मायके में आकर रहने लगी। शनिवार को अंकुश मिथलेश को लेने ससुराल आया। बताया जाता है कि अंकुश और मिथलेश में कहासुनी हुई। इस पर अंकुश ने तमंचा निकाला और अपनी कनपटी पर रख कर ट्रिगर दबा दिया। गंभीर हालत में अंकुश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, सीओ इंदुप्रभा भी मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। कई माह से पत्नी ससुराल नहीं जा रही थी। पत्नी को लेने आया था, लेकिन पत्नी ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया तो उसने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें