फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बैंक गए लाखों के ऋण स्वीकृति से पीड़ित ने सीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर के एक बैंक में किसान के साथ धोखाधड़ी की गई। किसान के बैंक गए बिना ही उसकी जमीन को बंधक बनाकर लाखों रुपये का ऋण मंजूर कर दिया गया। इसकी जानकारी किसान को खतौनी निकलवाने के दौरान हुई। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री (सीएम), डीएम और एसएसपी को रजिस्ट्री भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बजहेरा निवासी रामप्रकाश अशिक्षित किसान हैं। 17 दिसंबर 2019 को वह तहसील से खतौनी निकलवाने के लिए गए थे। खतौनी पर किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के अंतर्गत छह लाख 44 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत होना अंकित था। वह जानकारी करने बैंक गया। लेकिन उसे जानकारी नहीं दी गई। ऋण के कागजों पर मोबाइल नंबर भी अंकित थे जो किसी और के थे। प्रपत्रों में आधार कार्ड पीड़ित किसान का सम्मिलित है।
किसान ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने उनसे आधारकार्ड यह कहकर लिया था कि आपको सम्मान निधि और सरकार की अन्य योजनाओं को लाभ मिलेगा। लेकिन यहां तो कुछ और ही हो गया। पीड़ित ने मामले की जांच करा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले में शाखा प्रबंधक से बात करने का प्रयास किया गया, किंतु उनका फोन स्विच ऑफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें