फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम ने हमसफर बनकर जानी यात्रियों की समस्याएं

Sat, 28 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
रेलवे जीएम ने आम मु‌साफिरों के साथ किया सफर।
विज्ञापन
रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए भारतीय रेल ने ‘रेल हमसफर’ सप्ताह का आयोजन किया है। इस अवसर पर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे अरुण सक्सेना ने मड़ुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस के स्लीपर, सामान्य श्रेणी और दिव्यांग कोच में यात्रा कर रहे रेल यात्रियों से बात कर सुविधा के बारे में उनकी राय ली। साथ ही यात्रियों से फीडबैक फार्म भी भरवाया।
विज्ञापन

 जीएम ने बताया कि 182 पर सुरक्षा संबंधी एवं रेलयात्रा में समस्याओं सुझावों, शिकायतों तथा अन्य सहायताओं के लिए 138 पर बात करने के लिए भी कहा। गंगा गोमती एक्सप्रेस तथा उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस से टूंडला से इटावा तथा नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से इटावा से कानपुर तक की यात्रा करके यात्रियों से जानकारी प्राप्त किया। अभियान के दौरान इलाहाबाद मंडल एवं उत्तर मध्य रेलवे जोन के विभिन्न अधिकारियों द्वारा नामित ट्रेनों के सभी श्रेणियों में यात्रा कर यात्री सुविधा का जायजा लिया।  इसके साथ रास्ते में दनकौर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीआरएम अनिल द्विवेदी, डीटीएम अलीगढ़ राजेंद्र कुमार, डीटीएम शिवम शर्मा, एसीएम टूंडला अमन वर्मा आदि उनके साथ रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें