फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी...पिता ने पकड़ लिया, युवक ने किया ऐसा कांड; परिजन भागे-भागे पहुंचे अस्पताल

Mon, 02 Jun 2025 06:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवती के मिलने से इंकार करने पर प्रेमी ने अपनी जान देने की कोशिश की। टायलेट क्लीनर पी लिया। इससे युवती के परिजनों के होश उड़ गए। वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में प्रेमिका के मिलने से इन्कार करने पर प्रेमी ने टायलेट क्लीनर पीकर जान देने की कोशिश की। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद प्रेमिका के पिता उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। मौके पर सोमवार सुबह आठ बजे सिरसागंज पुलिस पहुंची। प्रेमिका के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं गांव में चर्चा है कि युवक को मारपीट कर जबरन टायलेट क्लीनर पिला दिया है।
विज्ञापन


थाना दक्षिण में करबला निवासी 24 वर्षीय अंकित राठौर की सिरसागंज के एक गांव की लड़की से दो साल से जान पहचान थी। दोनों रिश्तेदार हैं। उनकी शादी की बातचीत चल रही थी। युवक के बेरोजगार होने की वजह से युवती के पिता शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। 

ये भी पढ़ें-UP: घर आए रिश्तेदार ने लूटी पत्नी की आबरू...सह नहीं सका पति, सदमे में उठाया ऐसा कदम; घर में मच गया चीत्कार
विज्ञापन


 

रविवार रात युवती के पिता एक शादी समारोह में गए थे। तभी अंकित युवती से मिलने पहुंच गया। लेकिन युवती ने मिलने से मना कर दिया। तब तक युवती के पिता भी पहुंच गए। उन्होंने भी युवक को फटकार लगाई। इससे नाराज हाेकर उसने टायलेट क्लीनर पी लिया। 

ये भी पढ़ें-UP: महिला के सीने में मारी गोली...इसलिए देवरानी ने कराई हत्या, सन्न रह गए लोग; सात जून को आनी है बेटी की बरात

 
विज्ञापन

उसकी हालत बिगड़ने पर घरवाले उसे लेकर अस्पताल भागे। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के बाद सिरसागंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि सिरसागंज क्षेत्र में एक युवक को युवती के घरवालों द्वारा बुलाकर टायलेट क्लीनर पिला देने की जानकारी मिली है। युवक का आगरा में उपचार चल रहा है। पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें