फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाैवीं की छात्रा की लूटी आबरू..वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, फिर बहन के घर ले जाकर किया ऐसा काम, सह न सकी वो

Sun, 01 Jun 2025 12:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक ने छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी वीडियो भी बना ली। मामले में परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में 9वीं कक्षा की छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ एटा के रिटायर्ड पुलिसकर्मी के पुत्र ने दुष्कर्म किया। होटल के कमरे में आपत्तिजनक वीडियो बना ली। फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे बहलाकर अपनी बहन के घर एका ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजन को दी। तब उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार को दक्षिण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना दक्षिण क्षेत्र की निवासी किशोरी की ननिहाल एटा में है। जहां वह कुछ दिन रहने के लिए गई थी। वहां उसकी मुलाकात एटा थाना बागवाला के मरजातपुर निवासी सौरभ उर्फ मुलायम से हो गई। युवक ने छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी वीडियो भी बना ली।

ये भी पढ़ें-बीएड प्रवेश परीक्षा: 21 केंद्रों पर दो पाली में एग्जाम, चेकिंग के बाद मिला प्रवेश; सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
विज्ञापन


 
विज्ञापन

युवक का जब भी मन होता तो वह किशोरी को वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर मिलने के लिए बुला लेता था। साथ ही शादी करने का वादा भी करता था। वह अपने पिता के पुलिस में होने का रौब भी झाड़ता था। शादी करने का दबाव भी बनाता था। मगर किशोरी परिवार की मर्जी के खिलाफ न जाने की बात कहती थी। 

27 मई को आरोपी किशोरी को एका अपनी बहन के घर ले गया। जहां उसने किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई कर दी और उसके साथ संबंध बनाए। साथ ही जातिसूचक गालियां भी दी। 27 मई को किशोरी के गायब होने पर परिजन ने उसकी तलाश की थी। कुछ देर बाद किशोरी ने वापस आकर आपबीती परिवार को बताई। इसके बाद उसके चाचा ने युवक के खिलाफ दक्षिण थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें