फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की बंद योजनाओं को मिलेगी आक्सीजन

Tue, 24 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्याधन, हमारी बेटी उसका कल सहित कई प्रमुख योजनाओं को बंद करने वाली प्रदेश सरकार से नए बजट में इंटर पास छात्राओं को फिर से इस योजना का लाभ देने की उम्मीद जागी है। किसानों का तो हित साधने को काफी कुछ सरकार ने किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नए बजट को पेश करने के दौरान कन्या विद्याधन योजना में बजट का प्रावधान किया है। सौ करोड़ लैपटॉप के लिए प्रावधान कर लिए जाने के कारण युवाओं को काफी उम्मीद है। महिला हेल्पलाइन की शुरू करने से महिला अपराधों को रोकने में काफी राहत मिलेगी। महिला किसानों को नई तकनीकि की जानकारी देने से काफी राहत मिलेगी। किसानों को हाईब्रिड बीज और कमजोर वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ाने को 11 करोड़ का प्रावधान करने से महिला समूहों को आगे बढ़ने का भी मौका मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र को 16 घंटे बिजली और बिजली केंद्रों को क्षमता वृद्धि का लाभ मिलेगा। आगरा-लखनऊ ग्रीन एक्सप्रेस वे के लिए तीन हजार करोड़ के बजट का प्रावधान करने से यह योजना भी तेजी से गति पकड़ ही सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें