फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदलपुरा में बिजली गिरने से किसान की मौत

Sun, 27 Mar 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
बिजली गिरने से गांव गदलपुरा के ग्रामीण इलाज कराते हुए
विज्ञापन
रविवार सुबह खेत में फसल काट रहे किसानों पर बिजली मौत बनकर गिरी। प्राकृतिक घटना में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई वहीं परिवार की दो महिलाओं सहित चार लोग झुलस गए। जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर आए एसडीएम ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक आश्रित के परिवारीजनों को साढ़े छह लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

 घटना रविवार सुबह साढ़े सात बजे करीब की है। आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो रही थी। थाना नगला सिंघी के गांव गदलपुरा निवासी रूप सिंह व उनका भाई केदार सिंह पुत्र हरिविलास परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत पर जौ की फसल काट रहे थे। तभी तड़तड़ाहट के साथ उनके ऊपर बिजली गिरी। बिजली गिरने से पूरे क्षेत्र के लोग सहम गए। खेतों से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुन ग्रामीण दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे लोगों ने खेत का नजारा देखा तो वह कांप गए। बिजली गिरने से रूप सिंह 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं उनके बडे़ भाई केदार सिंह 45, भाभी गुड्डी देवी 40 पत्नी सोवरन सिंह, मामी नारायणी देवी 53 पत्नी नाथूराम व भतीजा रामनरेश 17 पुत्र केदार सिंह गंभीर रूप से झुलस गए थे। सूचना पर उपजिलाधिकारी डा पंकज वर्मा, तहसीलदार रामअवतार और थाना पुलिस पहुंच गई। एसडीएम ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

ननिहाल में 30 वर्ष से रह रहा था मृतक का परिवार
मृतक रूप सिंह मूल रूप से आगरा के थाना ढोकी के गांव जमुनी के निवासी थे। वह और उनका भाई केदार सिंह व सोवरन सिंह पिछले 30 साल से अपने ननिहाल में रहते हुए खेती कर रहे थे। रूप सिंह का विवाह नहीं हुआ था।
विज्ञापन


एसडीएम ने लगाई प्रधान पति की फटकार
टूंडला। घटना के बाद मृतक रूप सिंह के शव को खेत में रखे हुए करीब दो घंटे बीत गए थे लेकिन शव को पोस्टमार्टम को भिजवाने के लिए वाहन की कोई व्यवस्था नहीं थी। इससे एसडीएम का पारा चढ़ गया। एसडीएम ने प्रधान पति भीकम सिंह को फटकार लगाते हुए वाहन लाने को कहा। तब जाकर वाहन आया और शव को फीरोजाबाद भेजा गया।

जनप्रतिनिधियों ने बंधाया ढांढस
टूंडला। गदलपुरा में बिजली गिरने से हुई रूप सिंह की मौत की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जिसने भी सुना वह मौके पर दौड़ लिया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यवीर यादव, सपा प्रदेश सचिव मीना राजपूत, जिला पंचायत सदस्य ममता वर्मा व देवेंद्र सिंह आदि पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों का ढांढस बंधाया और घायलों का हालचाल जाना।

 बिजली गिरने से हुई घटना में एक किसान की मौत हुई है और चार लोग झुलसे हैं। मृतक के आश्रित को दैवी आपदा के तहत डेढ़ लाख रुपये तत्काल दिया जा रहा है। इसके साथ ही पांच लाख रुपये कृषक दुर्घटना के तहत दिय जाएगा। घायलों की दैवी आपदा के तहत तभी मदद मिल सकेगी जब वह चार दिन तक अस्पताल में भर्ती रहेंगे।
विज्ञापन

डा पंकज वर्मा, उपजिलाधिकरी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें