फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तीन तलाक

Wed, 15 Jan 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कश्मीरी गेट निवासी विवाहिता को ससुरालीजन ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पिटाई कर घर से निकाल दिया। इसके पति ने उसे तीन तलाक दे दी। पीड़िता ने पति समेत 11 आरोपियों पर प्राथमिकी लिखवाई है। पीड़िता सीमा बेगम निवासी कश्मीरी गेट रामगढ़ ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह असलम खान श्याम नगर पजाबपुरा कोतवाली एटा के साथ 21 नवंबर 2023 को हुआ था। निकाह में मिले दान दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। पति, सास नसीम बेगम, देवर अशरफ, निजाम, ननद नाजमा, शमां, ननदोई जहीरउद्दीन, मुवीन, समीर मलिक और ममिया ससुर लियाकत उस पर अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव डालते थे।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर उससे गाली गलौज कर पिटाई की जाती थी। हत्या करने की भी धमकी दी जाती थी। कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे जमीन पर पटक कर बेल्ट, लात-घूंसों से पिटाई की। बाद में वे उसे उसके मायके कश्मीरी गेट लेकर आए और हत्या करने की धमकी दी। इस दौरान पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। मंगलवार को आरोपियो के विरुद्ध पीड़िता ने प्राथमिकी लिखवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें