फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला संचालक भी ले सकते हैं सरकार की अनुदान योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के चेयरमैन एवं पूर्व सदस्य विधान परिषद प्रोफेसर श्यामनंदन सिंह ने बृहस्पतिवार को आगरा गेट स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। गो पूजन भी किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि गोशाला संचालक भी गाय के लिए सरकार द्वारा दिए जा रहे अनुदान की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर गोशाला में टहल सेवा समिति द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन ने गरीबों को कंबल वितरित किए। गो सेवकों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार 30 रुपये प्रति गाय के हिसाब से चारे के लिए अनुदान दे रही है। जो किसान गाय को पालेगा उसे 900 रुपये प्रति महीना चारे के लिए सरकार भुगतान करेगी। जो किसान या गोपालक गाय का दूध निकालने के बाद उसे आवारा सड़क पर छोड़ देगा उस पर जुर्माना लगेगा।
इस मौके पर उन्होंने गोशाला सेवा समिति के पदाधिकारियों से कहा कि आप लोग अपने निजी संसाधनों एवं समाजसेवियों के सहयोग से गोशाला का संचालन कर रहे हैं। यह संस्थाएं सरकार से अनुदान प्राप्त कर सकती है। इसके लिए उन्होंने तत्काल ही जिला पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुदान दिलाने की कार्रवाई अग्रसारित करें।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, चुन्नू शर्मा, भगवानदास शंखवार, सुनील शर्मा, अजीत अग्रवाल, पार्षद हरिओम वर्मा, पार्षद प्रमोद राजौरिया और पार्षद मनोज शंखवार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें