फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

954 परिषदीय विद्यालयों में तेजी से बनाए जाएंगे दिव्यांग शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के विभिन्न ब्लॉक में संचालित परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी की ओर से अनुमोदित विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय निर्माण के लिए डीपीआरओ ने ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इसके तहत 954 परिषदीय विद्यालयों में अब दिव्यांग शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में 14 मूलभूत जरूरी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इस बाबत कई माह से चल रहे अभियान के दौरान जिले के 120 परिषदीय स्कूलों में स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, श्यामपट, रसाईघर एवं विद्यालयों की रंगाई-पुताई जैसी व्यवस्था पूरी की जा चुकी हैं। लेकिन शेष 954 परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग शौचालयों का निर्माण अभी नहीं कराया गया है।
शासन की ओर से इस बाबत जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। डीएम ने दिव्यांग शौचालय निर्माण जैसी मूलभूत सुविधा से अनाच्छादित विद्यालयों में तत्काल शौचालय निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश डीपीआरओ को दिए थे। इस पर डीपीआरओ सभी नौ ब्लाकों के एडीओ पंचायत को पत्र जारी कर तीन दिन के भीतर निर्माण शुरू कराने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

दिव्यांग शौचालय निर्माण के लिए निर्धारित ब्लाकवार लक्ष्य
अरांव में 73, एका 86, फिरोजाबाद में 39, हाथवंत में 113, जसराना में 182, मदनपुर में 171, नारखी में 100, शिकोहाबाद में 60 के अलावा ब्लाक टूंडला ब्लाक क्षेत्र में संचालित 130 परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें