फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरी से मांगी सेक्टोरियल गाइड लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
नीरी से मांगी सेक्टोरियल गाइड लाइन
विज्ञापन

गैस कोटा बढ़वाने, सप्लाई के लिए आवेदन कराने वाली इकाइयों को राहत की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। टीटीजेड अथॉरिटी द्वारा गैस सप्लाई जारी कराने, दूसरी जगह शिफ्टिंग और गैस कोटा बढ़वाने की कतार में खड़ी कांच इकाइयों के आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस बारे में अथॉरिटी ने आवेदक इकाइयों को पत्र जारी किए हैं। पत्र में कांच इकाइयों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण को नीरी के माध्यम से सेक्टोरियल गाइड लाइन के तहत ग्रेडिंग कराने की बात कही गई है।
फिरोजाबाद की करीब 50 कांच इकाइयों ने गैस कोटा जारी करने, शहर के आंतरिक इलाकों से दूसरी जगह शिफ्टिंग कराने एवं गैस कोटा बढ़वाने को गत आठ अक्तूबर 2021 को आवेदन किए थे। लंबित आवेदनों के निस्तारण के लिए टीटीजेड अथॉरिटी ने 10 दिसंबर 2021 को जारी सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार राष्ट्रीय पर्यावरण अनुसंधान परिषद बंगलूरू से सेक्टोरियल गाइड लाइन का ब्योरा मांगा है। इकाइयों को नीरी की गाइड लाइन के अनुसार ही गैस कोटा जारी कराने अथवा गैस कोटा बढ़वाने से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कराना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांच इकाइयों प्रदूषण मानक संबंधी स्कोर 20 से कम है। ऐसे में हमें गैस कोटा जारी करने में किसी प्रकार की अड़चन नहीं आनी चाहिए। फिर भी नीरी की रिपोर्ट के आधार पर ही हमें राहत मिलेगी। राहत की बात है कि लंबे समय बाद कांच इकाइयों के लंबित प्रकरणों पर अब ठोस कार्रवाई शुरू हुई है।
- हेमंत अग्रवाल चॉयस, उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें