फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गूंजेगा गणपति बप्पा मोरिया

Wed, 16 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। गणपति बप्पा मोरिया की गूंज आज से सुहागनगरी में सुनाई देगी। गणपति पंडालों सहित प्रमुख मंदिरों में हवन यज्ञ के साथ भगवान गणेश की स्थापना होगी। कई साल बाद यह दुर्लभ संयोग बन रहा है। गणेश पूजन, अभिषेक से सुख-समृद्धि मिलेगी।
विज्ञापन

गणेशजी का इस बार महासंयोग में आगमन होगा। शुभ नक्षत्र और योग में गणेश चतुर्थी विशेष फलकारी और लाभदायक होगी। श्री बिहारी जी मंदिर के मुख्य महंत मुन्नालाल शास्त्री ने बताया कि इस दिन स्वाति नक्षत्र और  गुरुवार हैं। यह लक्ष्मी कारक योग है। गुरुवार को भगवान विष्णु का वार माना जाता है। गणेश के जन्मोत्सव की धूम सुहागनगरी में दस दिनों तक चलेगी। शहर के सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर तथा जलेसर रोड स्थित काली मंदिर, श्री बांके बिहारी महाराज मंदिर, द्वारिकाधीश महाराज मंदिर के साथ गलाई कमेटी के द्वारा भगवान गणेश का पांडाल सजाया जाएगा। इसके साथ ही मोहल्ला छोटी छपेटी स्थित जलवा वाले बाबा का भव्य पांडाल सजेगा। हर दिन यहां नई झांकी सजेगी। कोटला रोड स्थित सोहन मार्केट में गणेशजी की स्थापना धूमधाम से होगी। विभव नगर गणेश महोत्सव समिति के तत्वाधान में गुरुवार से गणेश महोत्सव का आयोजन भव्यता से किया जाएगा। शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। श्री गणेश धर्मार्थ सेवा संस्थान द्वारा संचालित विघ्नेश्वर गणेश जी महाराज का 29 वां जन्मोत्सव समारोह पीपल वाली गली बोहरान गली में शिव नरायण शर्मा के सानिध्य में होगा। संस्थान के अध्यक्ष डा. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सुबह दस बजे गौरी गणेश पूजन एवं कलश स्थापना होगी। 12 बजे पूर्ण आहुति प्रसाद का वितरण होगा। कसबा मक्खनपुर में श्री गणेश जन्मोत्सव के साथ भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर को सुबह नौ बजे भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी। सपा के जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। हवन के साथ गणेश मूर्ति एवं कलशों की स्थापना होगी। वृंदावन से आए रमेशचंद्र चतुर्वेदी के द्वारा भागवत कथा का गुणगान किया जाएगा। दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक कथा होगी।
विज्ञापन


इस समय करें पूजन

पूजन का समय :
शुभ चौघड़िया सुबह 6.16 से 7.47 बजे तक,
चर लाभ सुबह 10.50 से दोपहर 1.28 बजे तक है।
शुभ अमृत शाम 4.55 से शाम 6.26 बजे तक
पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त : अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.08 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें