रफ़रोजाबाद ! उसायनी स्थित वैष्णो देवी धाम मंदिर के पास गणेश प्रतिमा बेचते कारीगर
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। गणेश महोत्सव का आगाज शुक्रवार से होगा। गणेश पंडाल सजाने वाले आयोजकों ने तैयारी शुरू कर दी है। गणेश प्रतिमाओं के ऑर्डर बुक होने लगे है। पिछली साल की अपेक्षा इस बार गणेश प्रतिमा की डिमांड बढ़ने के साथ ही कारीगरों में लोगों में उत्साह है।
गणेश महोत्सव के दौरान शहर में करीब चार सौ से लेकर पांच सौ छोटे बड़े स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए जाते है। इसमें प्रमुख रूप से घंटाघर, खोयामंडी, विभव नगर, सोह्म मार्केट, पारसनाथ मार्केट के साथ अन्य स्थान भी शामिल है।
गणेश महोत्सव के नजदीक आते ही लोगों ने तैयारी शुरू कर दी हैं। वर्ष 2020 व 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण प्रशासन ने आयोजन पर रोक लगाने के साथ ही गणेश पंडाल नहीं सज सके थे। हालांकि इस बार प्रशासन द्वारा सोमवार देरशाम तक कोई आदेश जारी नहीं किया है लेकिन लोगों में उत्साह नजर आ रहा है।
कोरोना संक्रमण के बीच गणेश प्रतिमाओं की 50 प्रतिशत डिमांड रह गई थी। पिछले दो सालों की अपेक्षा इस बार 25 से 30 प्रतिशत डिमांड बड़ी है। कई गणेश पंडालों से आर्डर भी आ गए है।
कल्लू सिंह मूर्ति कारीगर
पिछले दो साल से डिमांड कम होने के कारण इस बार कम मात्रा में प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। सबसे बड़ी प्रतिमा करीब ढाई फीट की है। वहीं हर बार पांच से छह फीट की प्रतिमा तैयार की जाती थी।
अशोक मूर्ति कारीगर