फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टीटीजेड में शामिल फिरोजाबाद में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए मंगलवार से विशेष अभियान चलाया जाएगा। सिटी एक्शन प्लान के तहत आयोजित जागरूकता अभियान में सभी औद्योगिक इकाइयों के अलावा सात अन्य विभाग भी सहभागी होंगे। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आयोजित अभियान में सहभागिता को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय स्तर प क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काई अभियान की शुरुआत मंगलवार से होगी। वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के उद्देश्य से आयोजित अभियान का मूल उद्देश्य फिरोजाबाद में वायु प्रदूषण के कारकों की रोकथाम और वायु गुणवत्ता में सुधार करना है। औद्योगिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण प्रदेश के महानगरों और निगम क्षेत्र में लागू सिटी एक्शन प्लान के तहत यह कवायद की जा रही है। अभियान के दौरान जागरूकता के माध्यम से लोगों को वायु गुणवत्ता सुधार के तौर तरीके बताए जाएंगे।
---
ये विभाग होंगे शामिल
क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. मनोज कुमार के मुताबिक अभियान में वन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम, यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग आदि शामिल होंगे। सभी विभाग विभागीय स्तर पर वायु गुणवत्ता सुधार को तैयार कार्ययोजना के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

---
जिला उद्योग केंद्र परिसर में होगी संगोष्ठी-
टीटीजेड में हवा की गुणवत्ता के सुधार पर विचार मंथन को मंगलवार को संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के कांच, चूड़ी व ईंट भट्ठा एसोसिएशन के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व अन्य जिम्मेदार विभाग के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें