फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तथाकथित शिक्षिका संध्या द्विवेदी पर मेहरबान विभाग के शिक्षक, बीएसए ने संभाला मोर्चा

Thu, 25 Jun 2020 10:06 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एका में तैनात फर्जी शिक्षिका संध्या द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर कराने के नाम पर जनपद में हाईवोल्टेज ड्रामा दो दिन तक चला। दो दिन अलग-अलग अधिकारियों को एफआईआर कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई लेकिन संध्या द्विवेदी के नाम एफआईआर कराने के नाम से दोनों बीमार पड़ गए। अंत में बीएसए ने फर्जी शिक्षिका संध्या द्विवेदी के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में तैनात शिक्षिका संध्या द्विवेदी फर्रुखाबाद और अलीगढ़ जनपद में नौकरी करते मिली थी। मामला उजागर होने के बाद शिक्षिका को दो दिन पूर्व बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही एफआईआर कराने की जिम्मेदारी जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अभय किशोर को दी गई। वह बीमार पड़ने की कहकर बीएसए कार्यालय नहीं आए।

इसपर दूसरे दिन एबीएसए एका जितेंद्र सिंह को एफआईआर कराने के आदेश बीएसए ने दिए लेकिन वह भी बीमारी की बात कहकर बुधवार को जनपद में नहीं आए। मामला शासन तक पहुंच गया। ऐसे में बीएसए अरविंद पाठक ने स्वयं शिक्षिका संध्या द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि संध्या द्विवेदी के नाम अन्य दो जनपदों में पूर्व से ही एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के शिक्षक के दस्तावेजों पर फर्रुखाबाद में नौकरी करता मिला युवक

फिरोजाबाद जिले के शिक्षक के दस्तावेजों पर एक युवक फर्रुखाबाद जिले में नौकरी कर रहा था। शिक्षक के दस्तावेजों का सत्यापन करने के लिए फर्रुखाबाद से टीम फिरोजाबाद आई। यहां एक इंटरमीडिएट कॉलेज में पहुंचकर टीम ने अभिलेखों का सत्यापन किया। 

सुहागनगर निवासी सुनील कौशिक की तैनाती सन 2013 से मैनपुरी जिले के कुरावली ब्लॉक के परिषदीय स्कूल में हैं। सुनील के दस्तावेज बीएसए कार्यालय मैनपुरी में जमा थे। इन दस्तावेजों से फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज ब्लॉक में एक युवक 2014 से नौकरी करता मिला। 
असली सुनील परेशान

उस युवक ने हाईस्कूल से लेकर ग्रेजुएशन, बीटीसी, आधार तक सुनील कौशिक के लगा रखे हैं। अब असली सुनील कौशिक को खुद को सही साबित करने के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है। जांच के लिए फिरोजाबाद में टीम दस्तक दे रही है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद की टीम ज्ञान इंटर कॉलेज में सत्यापन करने पहुंची। इसी कॉलेज से सुशील कौशिक ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट किया था। उधर, थाना लाइनपार से भी शिक्षक सुशील कौशिक के निवास का सत्यापन किया जा चुका है। मैनपुरी जनपद से भी जांच टीम शिक्षक के सुहागनगर आवास पर दस्तक दे चुकी हैं। एसटीएफ लखनऊ ने भी शिक्षक से फोन पर पूछताछ कर ली है।

सुशील का फोटो कर दिया धुंधला

फर्रुखाबाद में नौकरी करने वाले युवक ने सुशील के दस्तावेज की पूरी फाइल को ही कॉपी कर लिया। फर्जी शिक्षक ने सुशील का फोटो धुधंला कर दिया। ताकि कोई असली और नकली सुशील की पहचान न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें