फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नलकूप खराब, गहराया पानी का संकट

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! गढ़ी छत्रपति स्थित कॉलोनी के नलकूप की रीबोर की सफाई का कार्य कराते हुए - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में पानी का संकट खत्म नहीं हो रहा है। रविवार को चार नलकूप खराब होने से दर्जनों मोहल्लों में पानी का संकट खड़ा हो गया। वहीं टंकी का वाल्व खराब होने से करबला क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित रही। लोग खाली बर्तन लेकर पानी की तलाश में भटकते नजर आए। नई आबादी वाले क्षेत्रों में भी समय से टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ठारपूटा, गढ़ी छत्रपति, किशन नगर और रसूलपुर थाने के समीप लगे नलकूप रविवार को खराब हो गए। एक साथ चार नलकूप खराब होने से दर्जनों मोहल्लों में पानी का संकट गहरा गया। वहीं करबला में पानी की टंकी का वाल्व खराब होने से परेशानी हुई। करबला निवासी अमित राठौर ने बताया कि रविवार को पानी की खपत ज्यादा रहती है लेकिन पानी नहीं आया। जलकल विभाग में फोन करने पर पता चला कि टंकी का वाल्व खराब हो गया है।
इधर, महावीर नगर गली नंबर दो तीन और पांच में भी पानी का संकट रहा। हाजीपुरा के साथ मोहल्ला गालिबनगर और अब्बास नगर में भी आपूर्ति बाधित रही। मोहल्ला छोटी छपैटी में भी आंशिक रूप से पानी का संकट रहा। वहीं कई क्षेत्रों में दोपहर तक टैंकर नहीं पहुंच सके। टैंकर न पहुंचने के कारण लोग दूरदराज से पानी भरकर लाने को मजबूर हुए। उधर, गढ़ी छत्रपति में नलकूप खराब होने के कारण लगातार बढ़ते पानी के संकट को देखते हुए जलकल विभाग के अफसरों ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

ठारपूटा और गढ़ी छत्रपति के नलकूपों को ठीक कराया जा रहा है। करबला की टंकी का वाल्व खराब होने के कारण महावीर नगर में पानी का संकट रहा। व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

रामबाबू राजपूत महाप्रबंधक जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें