फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और चोरी करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को उत्तर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से मोबाइल फोन, जेवर और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी बदमाशों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि चौकी प्रभारी कैला देवी गश्त पर थे। मुखबिर ने सूचना दी कि लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश जलेसर रोड स्थित झील की पुलिया के पास खड़े हैं।
विज्ञापन

इसके बाद चौकी प्रभारी प्रशांत माठा ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देख बदमाश भाग निकले, लेकिन पुलिस ने पीछा कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने नाम सोनू उर्फ छोटा, मोहित उर्फ टुइया, कन्हैयालाल व सोनू उर्फ भैरो निवासी नगला भोपाल थाना सिरसागंज बताए है। बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन तमंचे, छह कारतूस, एक मोबाइल फोन, दो कुंडल, एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें