फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला में फोटोग्राफरों से लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 टूंडला में फोटोग्राफरों से की लूट के गिरफ्तार आरोपीपुलिस - फोटो : टूंडला में फोटोग्राफरों से की लूट के गिरफ्तार आरोपी पुलिस
विज्ञापन
टूंडला। शादी समारोह की फोटोग्राफी करने ऑटो से आ रहे फोटोग्राफरों से बाइक सवार बदमाशों द्वारा ऑटो रोककर की गई लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने लूट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




फिरोजाबाद निवासी फोटोग्राफर अजय कुमार व राजकुमार चार दिसंबर को ऑटो द्वारा फिरोजाबाद से टूंडला में आयोजित एक शादी समारोह में आ रहे थे। वे स्टेशन रोड पर पहुंचे थे तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ऑटो को रुकवाते हुए कैमरों का बैग लूट लिया था। पुलिस ने सोमवार दोपहर को हाईवे स्थित प्रकाशानंद कॉलोनी थाना टूंडला से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ऋषभ, प्रिंस उर्फ शूटर निवासी गांव दौकेली थाना मटसेना फिरोजाबाद, विनय कुमार निवासी नगला बरी शीतलखां रोड ओमनगर गली नंबर एक थाना रसूलपुर फिरोजाबाद, ध्रुव निवासी सरगवां थाना मटसेना फिरोजाबाद हैं।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से तलाशी के दौरान लूटा सामान और दो तमंचा व दो कारतूस मिले। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें