फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख डा. रामपाल सिंह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना पुलिस ने बुधवार को डीएम के आदेश पर गैंगस्टर का मामला दर्ज कर थाने के पास से पूर्व ब्लॉक प्रमुख डा. रामपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

भैंडी निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख डा. रामपाल सिंह यादव पर थाना जसराना में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने की संस्तुति डीएम से की गई थी।
डीएम का आदेश मिलते ही थाना जसराना पुलिस ने बुधवार को डॉ. रामपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर विगत 22 अप्रैल को वोटरों को धमकाने का भी मामला दर्ज किया गया है। सीओ कमलेश कुमार ने बताया जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर का मामला दर्ज कर आरोपी रामपाल सिंह को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पहले भी जेल जा चुके हैं पूर्व ब्लाक प्रमुख
जसराना। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुलिस मुठभेड़ के साथ ब्लॉक प्रमुखी के उपचुनाव में फायरिंग करने के आरोप में 30 दिसंबर 2020 को जेल जा चुुके हैं।
कुछ दिन बाद जमानत मिलने पर उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी भी भैंडी से प्रधान पद की प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें