फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की बजी रणभेरी

Mon, 01 Feb 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से नामांक न पत्रों की बिक्री शुरू होने के साथ ही ब्लाक प्रमुख चुनाव की रणभेरी बज गई और जिले में सियासत गर्माने लगी। चुनाव में सपा सभी ब्लाकों में अपना प्रमुख बनाकर देहात की राजनीति में अपना दबदबा बरकरार रखने की तैयारियों में जुटी है तो विपक्ष ने भी लामबंदी शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता जयवीर सिंह के खेमे ने चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई है और निर्वाचन आयोग को शिकायत की है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के सभी ब्लाक में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई। नामांकन पत्र पांच फरवरी को जमा होंगे। सपा के अधिकांश प्रत्याशियों ने नामांकन पत्रों की खरीद की। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने सभी ब्लाक के लिए एआरओ बना दिए है। एआरओ की ड्यूटी शिक्षक पात्रता परीक्षा में भी लगाई गई है। इसके चलते ये पहले दिन ब्लाक मुख्यालयों पर नहीं पहुंच पाए और बीडीओ की देखरेख में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सदर ब्लाक में वरिष्ठ लिपिक नेत्रपाल इंतजार करते रहे, लेकिन पहले दिन यहां कोई भी दावेदार नामांकन पत्र खरीदने नहीं पहुंचा।
समर्थकों की रही ब्लाकों पर नजर
इस चुनाव में अधिकांश दावेदार पहले ही अपनी गोट फिट कर चुके हैं और अपने समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बाहर भेज चुके हैं। मतदान के दिन ही उन्हें लाया जाएगा। जहां नजदीकी मुकाबला है, वहां दावेदार निर्णायक वोटों को अपने पक्ष में करने की तैयारियों में जुटे हैं। इसके लिए सौदेबाजी से लेकर स्थानीय समीकरणों का हवाला दिया जा रहा है। उनपर दबाव बनाया जा रहा है। विरोधी खेमे से क्रास वोटिंग कराने के लिए जोड़तोड़ चल रही है। सोमवार को ब्लाक पर दावेदार भी नजर रखे रहे कि उनके सामने कौन दावेदार आ रहा है और विरोधी खेमे ने नामांकन पत्र खरीदे या नहीं। ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा की स्थिति काफी मजबूत है। कई जगह तो मुकाबले में दोनों ही पक्ष सपा से जुड़े हैं। यही वजह रही कि सपा नामांकन पत्रों की खरीद पर बारीकी से नजर रखे रही।
विज्ञापन

 धांधली की आशंका, चुनाव आयोग को शिकायत
सिरसागंज। अरांव ब्लाक में प्रमुख पद की दावेदार और पूर्व मंत्री ठा जयवीर सिंह की पुत्रवधू अमृता सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई है। पत्र में उन्होंने  बताया है कि उनके पति अतुल सिंह व अन्य समर्थकों के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्य के अपहरण का फर्जी मामला दर्ज किया गया। उन्होंने ऋषिकेश घूमने गए बीडीसी सदस्यों की खोजबीन कराने और सपा नेताओं की दबंगई का जिक्र किया है। उन्होंने अरांव ब्लाक के रिर्टनिंग आफिसर बने डाक्टर दुष्यंत यादव की भूमिका पर सवालिया निशान खड़ा किया है।
विज्ञापन


ब्लाक का नाम    बीडीसी सदस्य
जसराना          63
एका             106
अरांव             73
नारखी           100
मदनपुर           94
हाथवंत           78
शिकोहाबाद       98
फीरोजाबाद       115
टूंडला             115
--------------------
कुल               842
-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें