फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, ठंड से कांपे लोग

Wed, 31 Dec 2025 07:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कोहरे की स्थिति  - फोटो : कोहरे की स्थिति
विज्ञापन
- वर्ष 2025 को अंतिम दिन रहा सर्द, आज भी रहेगा घना कोहरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। वर्ष 2025 के अंतिम दिन शीतलहर ने लोगों को कंपा दिया। सुबह घना कोहरा रहा और शाम को भी यही स्थिति 7 बजे के बाद हो गई। इससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। न्यूनतम तापमान 10.4 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की वेबसाइट आईएमडी पर जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को घना कोहरा रहेगा। गलन भरी हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।
बुधवार को सुबह से ही घना कोहरे की सफेद चादर में शहर से लेकर देहात इलाके तक लिपटे रहे। दिन में 11 बजे के बाद सूर्यदेव निकलने के साथ धूप खिली। शीतलहर चलने के कारण सर्दी का प्रकोप कम नहीं हुआ। शाम होते ही इसका असर और बढ़ गया। शीतलहर के कारण जहां बाजार में लोग गरम कपड़ों की खरीदारी करते दिखाई दिए। बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन के साथ प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनें रैन बसेरों में भी शाम होते ही लोग रजाइयों में छिपने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोहरा, शीतलहर ने आलू उत्पादक किसानों की बढ़ाई चिंता
बदले मौसम ने आलू उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि कोहरे के साथ शीतलहर चलने के कारण पाला पड़ने की संभावना बढ़ गई है। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि पाला पड़ने के कारण आलू की फसलों की पत्ती में नुकसान होने लगता है। कोहरे के कारण आलू में झुलसा रोग लगने की संभावना बढ जाती है। इसके कारण किसान हल्का धुंआ खेतों के आस-पास करते रहें तो बेहतर होगा। इससे फसल को झुलसा रोग के प्रभाव से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें