फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किशोरी और वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 31 Dec 2025 06:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- हरियाणा की कॉटन मील में काम करते हैं पिता और भाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। अलग-अलग इलाके में किशोरी एवं वृद्ध ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया।

पहली घटना गांव मलिखानपुर में मंगलवार रात तीन बजे करीब हुई। यहां एक किशोरी ने किन्हीं कारणवश फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मृतका की मां ने पुलिस को दी। मृतका के पिता और भाई हरियाणा की एक कॉटन मिल में काम करते हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना बुधवार रात नौ बजे करीब की है। जहां शिव कुमार निवासी कालीदेवी मंदिर के पास काजीटोला शिकोहाबाद ने घरेलू कलह से तंग आकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने वृद्ध के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि किशोरी ने आत्महत्या क्यों की है, इसकी जानकारी की जा रही है। फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें