फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से मिट्टी उठाने को लेकर नगला चूरा में दो पक्षो में मारपीट,पथराव,पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से मिट्टी उठाने को लेकर नगला चूरा में मारपीट-पथराव
विज्ञापन

पांच घायल
योगेश पक्ष का आरोप चोखेलाल पक्ष के लोग खेत से उठा रहे थे मिट्टी,विरोध करने पर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर के नगला चूरा मे खेत की मिट्टी उठाने के लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। मारपीट एवं पथराव में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगला चूरा निवासी योगेश कुमार पुत्र श्रीराम का आरोप है कि गांव के चोखेलाल पक्ष के लोग उसके खेत से मिट्टी को जबरन खुदवा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद दोनों ओर से पथराव हो गया। मारपीट और पथराव में योगेश, उसका भाई अनिल कुमार पुत्र श्रीराम और दूसरे पक्ष से चोखेलाल पुत्र सुखलाल, पप्पू एवं लालू पुत्रगण शीतला प्रसाद घायल हो गए। पथराव एवं मारपीट की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ बसई मोहम्मदपुर रवींद्र कुमार सिंह ने कहा खेत से मिट्टी खोदने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। उन्होंने कहा कि इसमें कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट, तीन घायल
फिरोजाबाद। थाना एका के ग्राम खेरिया में बैंक एकाउंट से पैसे निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में सगे तीन भाइयों को लाठी डंडों से पीटा। तीनों घायलों का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया है।
विज्ञापन

थाना एका के खेरिया निवासी मोहम्मद असर पुत्र नजर मोहम्मद ट्रक चलवाता है। असर का आरोप है कि ट्रक चलाने के दौरान गांव के ही अमन पक्ष ने उसका एटीएम निकालकर खाते में से करीब 44 हजार की नकदी निकाल ली। एटीएम से निकाली गई धनराशि मांगने पर अमन पक्ष झगड़ा करने पर उतारू हो गया। अमन पक्ष ने असर समेत उसके भाइयों नियाज एवं सागर पुत्रगण मोहम्मद नजर के साथ मारपीट कर दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें