जसराना- जसराना के पारौली पर हुए सड़क हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़ एवं मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
जसराना। थाना जसराना के गांव पारौली के निकट बाइक से चलने वाली रेहड़ी और बाइक में आमने-सामने की भिडंत हो गई। भिड़ंत में बाइक सवार बालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
थाना जसराना के गांव पारौली निवासी बंटू बाइक पर अपने पुत्र प्रियांश को साथ लेकर जसराना से गांव जा रहे थे। वहीं जसराना निवासी महताब सिंह बाइक से चलने वाली रेहड़ी पर कबाड़ा लादकर मुस्तफाबाद से जसराना आ रहा था। पारौली के निकट रेहड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। बाइक से टकराने के बाद रेहड़ी पलट गई। वहीं बाइक सवार पिता पुत्र कबाडे़ के नीचे दब गए।
घटना के बाद मौके पर एकत्रित लोगों ने कबाडे़ में दबे लोगों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र भेजा, जहां से सभी को रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन निजी नर्सिंग होम में ले गए। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।
जसराना- जसराना के पारौली पर हुए सड़क हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़ एवं मौके पर पहुंची पुलिस- फोटो : FIROZABAD