फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिजली चोरी करते पकड़े गए पांच उपभोक्ता, केस दर्ज

Tue, 14 Oct 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बिजली विभाग की टीम ने सोमवार को कार्रवाई कर 11 केवी नालबंद फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में पांच घरों में बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। टीम ने मौके पर ही बिजली चोरी के साक्ष्य एकत्र किए और संबंधित उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता मांगेद्र कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि कुछ उपभोक्ता मीटर बाईपास कर सीधे लाइन से बिजली का उपयोग कर रहे थे। इस पर टीम ने तत्काल रिपोर्ट तैयार की और संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विद्युत चोरी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे वैध कनेक्शन का उपयोग करें, अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें