फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Thu, 01 Sep 2016 12:48 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एक माह पहले हो चुकी है पत्नी की मौत
विज्ञापन

जसराना के गांव अकबरपुर कुतकपुर निवासी मुकेश बस चालक है। वह लोगों को तीर्थयात्रा कराने लेकर गया था। मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं एक माह पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके पांच मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से लोगों की आंख ेनम हो गई।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव अकबरपुर कुतकपुर निवासी मुकेश पुत्र ज्ञानीराम बस पर चालक है। एक माह पहले डिलीवरी के समय उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। पत्नी की मौत से उबरने के बाद उसे पांच बच्चों की परिवरिश की चिंता सताने लगी तो उसने दुबारा ड्रायवर की नौकरी कर ली। मैनपुरी के किसी गांव से सवारियों को राजस्थान के जाहरवीर बाबा के दर्शनों के साथ अन्य तीर्थस्थानों के दर्शन कराने लेकर गया। बताया जाता है कि लौटते समय बुलंदशहर के पास सड़क हादसे हो गया। सड़क हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने के साथ तीन लोगों की मौत हो गई। मुकेश की मौत के समाचार से परिवार में कोहराम मच गया। लोगों को मुकेश के बच्चों की परिवरिश की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें