फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के कारीगर तैयार कर रहे गणेश प्रतिमाएं

Thu, 01 Sep 2016 12:41 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान के कारीगर तैयार कर रहे गणेश प्रतिमाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पांच सितंबर से शहर से गांवों तक होगी गणपति बप्पा मोरिया की गूंज
विज्ञापन

पांच सितंबर को गणेश चौथ है। इस दिन जगह-जगह गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। दस दिन तक शहर से गांवों तक गणपति बप्पा मोरिया की गूंज सुनाई देगी। टूंडला फीरोजाबाद के बीच हाईवे के किनारे भगवान गणेश की प्रतिमाएं ब्रिकी के लिए सज गईं हैं। राजस्थान के कारीगर गणेश प्रतिमाओं को रंग दे रहे हैं।
टूंडला और फीरोजाबाद के बीच उसायनी पर राजस्थान के कारीगर माटी की गणेश प्रतिमाएं बना रहे हैं। छोटे और बड़े साइज की प्रतिमाएं बनाई गई हैं। इन प्रतिमाओं की कीमत ढाई सौ रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

 हाईवे किनारे उसायनी पर पेट्रोल पंप के निकट गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक लुक दे रहे राजस्थान के पाली निवासी मेघाराम ने कहा कि चार वर्ष से गणेश प्रतिमाओं की ब्रिकी काफी बढ़ी है। गत वर्ष एक हजार प्रतिमाएं बनाई थीं उनमें से मात्र दो सौ प्रतिमाएं बचीं थी। इस वर्ष भी डिमांड के अनुसार प्रतिमाएं तैयार की हैं। अधिकांश की बुकिंग हो गई है।
विज्ञापन

 कारीगर प्रकाश ने बताया कि पिछले सात वर्ष से वे यहां गणेश प्रतिमाएं बना रहे हैं। राजस्थान से अब परिवार को भी यहीं ले आए हैं। दो सीजन दुर्गा प्रतिमाओं के मिल जाते हैं। एक प्रतिमा को तैयार करने में पांच दिन लग जाते हैं। मिट्टी से बनाई प्रतिमा को सूखने में चार दिन लगते हैं उसके बाद एक दिन सजावट में लग जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें