फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-203-मृतका रीता देवी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन - फोटो : Archive
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गांव नगला कुंदन की ठार में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। परिजन ने करंट लगाकर हत्या के बाद शव लटकाकर आत्महत्या दर्शाने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के गांव पट्टी बनवारा निवासी रीता देवी की शादी पांच साल पहले नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला कुंदन की ठार निवासी पिंकू से हुई थी। बुधवार सुबह पौने चार बजे करीब विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई अभिषेक कुमार ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी कि ससुरालीजन ने बहन रीता की करंट लगाकर जान ले ली।
सूचना पर नसीरपुर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नसीरपुर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद के कारण विवाहिता के फंदा लगाकर जान देने का मामला है। सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें