फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : छह डिग्री पारा, सुहागनगरी में छाई रही कोहरे की धुंध

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वर्ष 2023 की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। कड़ाके की सर्दी के साथ रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा। कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकली।
विज्ञापन

वर्ष 2022 का अंतिम दिन ही कोहरे से घिरा रहा। साल 2023 के पहले दिन की शुरुआत भी शीतलहर से हुई। रविवार सुबह कोहरा नहीं था तो लोगों को लगा कि आसमान साफ होने के साथ धूप निकलेगी। सुबह नौ बजते-बजते कोहरे की चादर तनी दिखाई दी। सर्द हवा से लोग कंपकंपा गए। वाहन चलाने में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राहत पाने के लिए जगह-जगह लोग अलाव और हीटर जलाकर बैठे रहे। नए साल का पहला दिन कोहरा और बर्फीली हवाओं के नाम रहा।
16 जनवरी को खुलेंगे परिषदीय स्कूल
31 दिसंबर 2022 से 14 जनवरी 2023 तक परिषदीय स्कूलों में सर्दी का अवकाश घोषित हो चुका है। 15 जनवरी को रविवार है, इस वजह से 16 जनवरी से प्राथमिक और जूनियर स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें