फिरोजाबाद। कोरोना से उबर रहे फिरोजाबाद के कांच उद्योग जगत को प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ावा देने का प्रयास हो रहा है। नई दिल्ली में मंगलवार से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एक्सपो समिट 2021 में सुहागनगरी निर्मित कांच उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका होगा।
सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेला में प्रतिभाग को फिरोजाबाद की 15 इकाइयों को मेला में प्रतिभाग का मौका मिला है। प्रदर्शनी मंगलवार से नई दिल्ली के होटल ली मैरेडियन में एमएसएमई एक्सपो एंड समिट-2021 में आयोजित की गई है।
इन उत्पादों की लगाई जाएंगी स्टॉल
कोरोना संक्रमण के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहली मेला-प्रदर्शनी में ओडीओपी योजना के तहत जिला स्थापित कांच व चूड़ी निर्माता इकाइयों में निर्मित झाड़-फानूस, कांच के उपहार एवं फैंसी लाइट आदि प्रदर्शित होंगे। प्रदर्शनी का मूल उद्देश्य बिजनेस टू बिजनेस कॉमर्स के तहत अंतरराष्ट्रीय बाजार से सीधे आर्डर लेने का मौका सुलभ होगा।
-अंतर्राष्ट्रीय एक्सपो समिट में प्रतिभाग को चयनित इकाईयों को उत्पाद प्रदर्शन के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांच व अन्य उत्पादों का खरीद-फरोख्त करने वालों से सीधे रूबरू होने का मौका मिलेगा।
अमरेश पांडेय, उपायुक्त उद्योग