फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पचोखरा में चार दुकानों से लाखों की चोरी

सार

टूंडला के पचोखरा चौराहे पर बुधवार रात चोरों ने चार दुकानों की दीवार काटकर लाखों रुपये की नकदी और सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी सुबह दुकानदारों को हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
103, टूंडला के पचोखरा में चोरों द्वारा काटी गई जूते की दुकान से आती रोशनी संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला। पचोखरा में चोर बुधवार रात चार दुकानों की दीवार काटकर व ताले तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी दुकानदारों को सुबह दुकानें खोलने पर हुई। पुलिस ने निरीक्षण करते हुए जांच में शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा के गांव का गालिव निवासी संतोष कुमार की पचोखरा चौराहे पर संजय शू सेंटर नाम से जूते की दुकान है। संतोष कुमार बुधवार शाम 7:00 बजे करीब अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह 9:00 बजे करीब जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान में बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। दुकान की पीछे की दीवार कटी हुई थी। इतना ही नहीं बगल वाली दुकान के बीच की दीवार को भी चोरों ने काट दिया था। संतोष कुमार ने बताया कि चोर उनकी दुकान से कैश, जूते आदि सामान चोरी कर ले गए हैं।
इधर, टूंडला के शिवपुरी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि पचोखरा चौराहा स्थित उनकी रेडीमेड की दुकान से चोर 10 से 15 हजार रुपये की नकदी व कपड़े आदि सामान चोरी कर ले गए हैं। वहीं, गांव श्रीनगर में घिरोली निवासी गिरीश चौहान व उदय प्रताप चौहान (चाचा-भतीजे) की बैटरी वाली स्कूटी के शोरूम व स्वर्णकार की दुकानें हैं। चोर शोरूम से बैटरी, एलईडी, कैमरे, डीवीआर व नकदी आदि सामान चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि पड़ताल की जा रही है, जल्द ही चोर पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें